Search

सिकंदराबाद: घने कोहरे के कारण NH-34 पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

410 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अलीगढ़–गाजियाबाद हाईवे-34 स्थित सुखलालपुर मोड़ पर घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, एक ट्रक टाटा मोटर्स के स्पेयर पार्ट्स से लदा था, जिसे नेपाल सिंह चला रहा था। यह ट्रक हरियाणा के फरीदाबाद से रुद्रपुर जा रहा था। दूसरा ट्रक धान से भरा था, जिसे जनपद पीलीभीत निवासी कौशल पुत्र रामप्रसाद चला रहा था और वह दिल्ली की ओर जा रहा था।

कोहरे के कारण क्रॉसिंग के दौरान दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक कौशल करीब एक घंटे तक ट्रक के केबिन में फंसा रहा। उसके दोनों पैर केबिन में दब गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला और उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद अलीगढ़–गाजियाबाद हाईवे पर यातायात सुचारु हो सका।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment