Search

सिकंदराबाद: तीसरे दिन भी सुबह से घना कोहरा, वाहनों की रफ्तार थमी, ठंड बढ़ी

321 Views

सिकंदराबाद: लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। सोमवार तड़के से ही कोहरे का असर देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह के समय दृश्यता महज 10 मीटर तक सिमट गई, जिसके कारण सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे से ही जिलेभर में कोहरे का प्रभाव शुरू हो गया था। मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें नजर आईं, वहीं दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना जताई है, साथ ही सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की चेतावनी दी है।

प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, धीमी गति से चलने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment