Search

सिकंदराबाद: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर एसडीएम कोर्ट सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

358 Views

सिकंदराबाद: एसडीएम कोर्ट सभागार में शनिवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य कार्यक्रम एसडीएम कोर्ट सभागार में आयोजित हुआ, जहाँ उपस्थित अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से संविधान निर्माता को याद किया। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम दीपक कुमार पाल, प्रभारी तहसीलदार अंकित सिंह, नायब तहसीलदार चौधरी हेमंत सिंह, राजस्व लिपिक नितिन कुमार सिंह,आमिर खान, डॉ. मुकेश सिंह एवं हेल्प डेस्क टीम के सदस्य मौजूद रहे।

अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब द्वारा दिखाए गए समानता, न्याय और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment