Search

बुलंदशहर: बीबीसी यंग हंट टूर्नामेंट में स्टार 11 और ब्लू टाइगर क्लब की धमाकेदार जीत

261 Views

बुलंदशहर : डी.ए.वी. कॉलेज मैदान में आयोजित बीबीसी यंग हंट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्टार 11 नोएडा ने ब्लू टाइगर क्लब ग्रेटर नोएडा को पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में ब्लू टाइगर क्लब ने शानदार वापसी करते हुए टैप्स क्रिकेट अकादमी मेरठ को हराकर जीत दर्ज की।

पहले मैच में टॉस जीतकर ब्लू टाइगर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 117 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से यतिन ने 35 रन, जबकि तनिश राठी ने 21 रन का योगदान दिया।
स्टार 11 नोएडा की ओर से देव और शुभम ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 नोएडा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। टीम के निखिल नागर ने 52 रन, जबकि कृष्णार्थ अवाना ने 39 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
ब्लू टाइगर क्लब की ओर से मीत प्रताप और कार्तिक कौशिक ने 2-2 विकेट चटकाए।
उत्कृष्ट बल्लेबाजी के लिए निखिल नागर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में टैप्स क्रिकेट अकादमी मेरठ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 136 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से चिराग चौहान ने 41 रन, जबकि आदित्य सिंह ने 24 रन बनाए।
ब्लू टाइगर क्लब के आर्यन ने 3 विकेट और आयुष ने 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

जवाब में उतरी ब्लू टाइगर क्लब की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल किया। टीम के तनिश राठी ने 41 रन, जबकि मीत प्रताप सिंह ने 43 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
टैप्स की ओर से मीत प्रताप सिंह ने 2 विकेट लिए।
उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मीत प्रताप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच देखने के लिए राम चोपड़ा, गौरव चोपड़ा, राजेश शर्मा (टोल सर), विजय सक्सेना, मोहसिन गाजी, अमरीश गुप्ता (जिला क्रिकेट एसोसिएशन), मुनेश गिरी, महेश गुप्ता, जहीर मलिक, संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment