सिकंदराबाद: रविवार को हीरा कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी और एसडीएम कॉलोनी के मतदाताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कैंप S.I.R. आयोजित किया गया। कैंप में बीएलओ और सुपरवाइज़र तैनात रहे, जहां बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपने (EF) भरकर जमा किए।


इस विशेष शिविर का उद्देश्य S.I.R. प्रक्रिया को तेज़ गति देना और अधिक से अधिक फ़ॉर्म एकत्र कर उनका समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना था। अवकाश दिवस होने के बावजूद रविवार को सेवाएं उपलब्ध कराए जाने से बड़ी संख्या में मतदाताओं को सुविधा मिली।

कैंप एसडीएम दीपक कुमार पाल के नेतृत्व में किया गया। बेहतर समन्वय, अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते यह शिविर सफल रहा और उल्लेखनीय संख्या में EF फ़ॉर्म एकत्र किए जा सके।
स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में अत्यंत सहायक साबित होते हैं।
