Search

सिकंदराबाद: जर्जर तारों के बदलने को लेकर 8 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

277 Views

सिकंदराबाद: विद्युत विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद नंबर 07 पर दिनांक 2 दिसंबर 2025, मंगलवार को 33 केवी जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते रजपुरा, जोखाबाद एवं औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 8 घंटे बाधित रहेगी।

विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले निपटा लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। कार्य से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद भी व्यक्त किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment