Search

सिकंदराबाद:  “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम सम्पन्न, मातृशक्ति ने दिया एकजुटता का संदेश

436 Views

सिकंदराबाद स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मातृशक्ति ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार गोष्ठी व संकल्प के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर जोर दिया।


सिकंदराबाद: दिनांक 29 नवंबर 2025, शनिवार को दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुलावठी रोड, सिकंदराबाद में विद्या भारती की योजनानुसार “सप्त शक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी आगंतुक अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं स्तुति गान के साथ किया।

कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या सुनीता एवं महिमा ने कराया। मुख्य अतिथियों में अल्पना (जिला पंचायत सदस्य), कार्यक्रम अध्यक्ष दीप्ति (प्रधानाचार्य, स्वामी दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, सिकंदराबाद), विशिष्ट अतिथि कल्पना (प्रधानाचार्य, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर कायस्थ) शामिल रहीं। अन्य अतिथियों में गीता शेखावत (विभागाध्यक्ष, बी.एड, जे.एस.डिग्री कॉलेज), माधुरी गर्ग, वंदना (राष्ट्रीय सेविका समिति) प्रमुख थीं।

कार्यक्रम में प्रभा सैनी ने ‘कुटुंब प्रबोधन’ विषय पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया, वहीं गीता शेखावत ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विशिष्ट अतिथि कल्पना ने आशीर्वचन देते हुए मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। वरिष्ठ आचार्या सुनीता शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्ति को राष्ट्र उत्थान के लिए एकजुट होने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्या अलका शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रभा सैनी, सहसंयोजक सुनीता शर्मा, तथा विद्यालय की आचार्याओं — उपासना शर्मा, प्रिया श्री गोयल, आयुषी गोयल, रचना सैनी एवं महिला कर्मचारी वर्ग का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “मातृशक्ति ही वास्तव में राष्ट्र शक्ति है, और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सर्वोपरि है।”
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी उपमा सक्रिय रहीं।
कार्यक्रम में सैकड़ों माताएं एवं बहनें उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment