Search

सिकंदराबाद: पांच बीएलओ ने शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए, एसडीएम ने किया सम्मानित

423 Views

सिकंदराबाद में पांच बीएलओ को समय से पहले 100% परिगणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड करने पर एसडीएम दीपक कुमार पाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


सिकंदराबाद: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड करने वाले पांच बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गुरुवार को तहसील सिकंदराबाद में सम्मानित किया गया। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी बीएलओ की सराहना की।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि 4 नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर परिवार विवरण प्रपत्रों का वितरण व संग्रहण कर रहे हैं। इसी दौरान इन अधिकारियों ने रिकॉर्ड समय में अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदाताओं के प्रपत्रों को ऑनलाइन अपडेट कर विभाग की कार्यकुशलता और उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सम्मानित किए गए बीएलओ इस प्रकार हैं—

  • मतदेय स्थल संख्या 170: अनुराधा (आंगनवाड़ी)
  • मतदेय स्थल संख्या 189: कुलदीप (शिक्षामित्र)
  • मतदेय स्थल संख्या 299: सावित्री देवी (आंगनवाड़ी)
  • मतदेय स्थल संख्या 328: संतरा (आंगनवाड़ी)
  • मतदेय स्थल संख्या 99: संजय कुमार (शिक्षामित्र)

उपजिलाधिकारी दीपक कुमार पाल ने कहा कि इन सभी बीएलओ ने निर्वाचन विभाग द्वारा तय समयसीमा 4 दिसंबर से पहले लक्ष्य पूरा कर दिखाया है, जो टीमवर्क, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बीएलओ के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment