Search

सिकंदराबाद: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, SIR-2026 की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

303 Views

सिकंदराबाद तहसील में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में SIR-2026 की प्रगति पर चर्चा की गई। कुछ गांवों में BLOs को EF फ़ॉर्म न मिलने की समस्या पर BLAs नियुक्त करने का अनुरोध किया गया और 4 दिसंबर का इंतजार न करने की अपील की गई।


सिकंदराबाद: तहसील सभागार में उप-जिलाधिकारी दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची प्रगाढ़ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रगति पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को बताया कि क्षेत्र में पुनरीक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है और अधिकतर BLO अपने कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रतिनिधियों से वर्तमान कार्यप्रणाली पर उनकी राय भी ली गई, जिसमें सभी दलों ने कहा कि काम संतोषजनक और बेहतर तरीके से हो रहा है।

कुछ गांवों में BLO को मिल रही दिक्कतें

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि कुछ गांवों—गेसुपुर, अमीपुर बंगर, भराना, अलौदा जागीर आदि में BLOs को मतदाताओं से EF फ़ॉर्म प्राप्त करने में कठिनाइयां आ रही हैं। संबंधित राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि ऐसे क्षेत्रों में वे जल्द से जल्द अपने BLA (Booth Level Agent) को नियुक्त करें ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके।

4 दिसंबर का इंतजार न करने की अपील

अधिकारियों ने सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे 4 दिसंबर की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अपने स्तर से मतदाताओं को शीघ्र EF फ़ॉर्म भरकर जमा कराने के लिए प्रेरित करें।

अंत में, उप जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि समय पर कार्य पूरा कराने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment