Search

सिकंदराबाद: एसडीएम ने बिलसुरी और वीरखेड़ा में पहुंचकर गड़ना पत्र भरने के लिए लोगों को किया जागरूक

379 Views

सिकंदराबाद एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बिलसुरी और वीरखेड़ा के बूथों पर पहुंचकर लोगों को गड़ना पत्र सही तरीके से भरने के लिए जागरूक किया और बीएलओ को समय पर फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए।

सिकंदराबाद: एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने मंगलवार को बिलसुरी और वीरखेड़ा क्षेत्र के कई बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची के लिए गड़ना पत्र भरने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को गड़ना पत्र सही तरीके से भरने के लिए जागरूक किया।

एसडीएम ने बीएलओ को जल्द से जल्द फॉर्म भरकर जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और त्रुटियां सुधारने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई।
इस दौरान एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग समय पर आवश्यक विवरण और दस्तावेज उपलब्ध कराएं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment