Search

सिकंदराबाद: हिंदू रक्षा दल ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश

433 Views

सिकंदराबाद में हिंदू रक्षा दल ने मंदिर भजनलाल में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करना रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैय्या समेत कई पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


सिकंदराबाद:  हिंदू रक्षा दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार रात मंदिर भजनलाल परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और क्षेत्र में धार्मिक-सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी भैय्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संस्कृति की रक्षा तभी संभव है, जब समाज संगठित होकर साथ खड़ा हो।” वहीं संगठन मंत्री अमित प्रजापति ने संगठन के मिशन और सांस्कृतिक जागृति पर प्रकाश डालते हुए समर्पण की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदीप बैसोया, गौरव गोला, अन्नू पंडित, मनोज, रोहित सनातनी, हरेंद्र प्रजापति, अंकित राजपूत, कर्मवीर भाटी, अंकित भाटी, सौरभ सोनी, अरुण सिंह, मयंक गोयल, अंकित सैनी, कार्तिक पंडित, छोटू पंडित, पुनीत सैनी, अमित सैनी, विवेक सैनी, दीपांशु सैनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, अनुशासन और धार्मिक आस्था देखने को मिली।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment