Search

सिकंदराबाद: महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गेसूपुर में नए अपराध कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

482 Views

सिकंदराबाद: महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गेसूपुर में नए अपराध कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी एसआई आनंद पाल ने छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी और उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सटीक जवाब देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। इसके अलावा नए कानूनों से संबंधित पोस्टर और स्लोगन भी वितरित किए गए, जिससे छात्रों में कानूनी जागरूकता का प्रसार हो सके।

कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता योगेंद्र कुमार ने किया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News