सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में “घटी जीएसटी, मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार” थीम पर कार्यक्रम आयोजित, जिसमें भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने जीएसटी दरों में कटौती को ऐतिहासिक कदम बताया।
सिकंदराबाद: नगर के औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम “घटी जीएसटी, मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार” रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, गजेंद्र मावी पूर्व जिला अध्यक्ष गौतमबुध नगर,दीपक ऋषि जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर, प्रभाकर मिश्रा (जीएसटी विभाग), विकास शर्मा, नितिन जैन, संजीव गुप्ता, संदीप अग्रवाल, एडवोकेट अभिषेक, पवन बंसल, सुधीर सिंह, रजत रही, अमित कौशल एवं पिंकी वोहरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।



कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने व्यापारियों और उद्योगपतियों को बड़ी राहत देते हुए जीएसटी दरों में कटौती की है, जिससे व्यापार सुगम होगा और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगा।
औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के व्यापारीगण और कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए मोदी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
