Search

सिकंदराबाद: कई क्षेत्रों में 5 अक्टूबर को सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

551 Views

सिकंदराबाद सहित आसपास के क्षेत्रों में 5 अक्टूबर 2025 को सुबह 7 से 9 बजे तक 220 जोखाबाद उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


सिकंदराबाद: विद्युत विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 220 जोखाबाद उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य होने के चलते रविवार, 05 अक्टूबर 2025 को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दौरान तिलबेगमपुर, सावली, हृदयपुर, अंधेल, जोखाबाद, शेरपुर, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, होली मेला रोड, दनकौर रोड, गुलावठी रोड, हाई-वे, जेवर बस स्टैंड, अन्सारियान, गोरखी, गद्दीबाड़ा, नई बस्ती, सरकारी बस स्टैंड, एसडीएम कोर्ट, खत्रीवाड़ा, हीरा कॉलोनी, कायस्थवाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, रामवाड़ा, सिकंदराबाद कस्बा, औद्योगिक क्षेत्र तथा जोखाबाद जैसे स्थानों पर विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने सभी दैनिक कार्य बिजली आपूर्ति बंद होने से पूर्व निपटा लें और इस दौरान धैर्य बनाए रखें। विद्युत विभाग ने असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment