Search

बुलंदशहर: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 200 फैंटम टीमें और PRV वाहन तैनात

991 Views
बुलंदशहर में सावन की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने 200 कांवड़ फैंटम और PRV वाहनों को तैनात किया है। एएसपी ऋजुल ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बुलंदशहर: श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जनपद के कांवड़ मार्गों पर 200 कांवड़ फैंटम और पीआरवी तैनात कर दिए गए हैं।

बुलंदशहर: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 200 फैंटम टीमें और PRV वाहन तैनात

शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ऋजुल ने कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ फैंटम और पीआरवी टीमों को सतर्क रहकर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बुलंदशहर: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 200 फैंटम टीमें और PRV वाहन तैनात

फैंटम टीमों को भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एएसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बुलंदशहर: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, 200 फैंटम टीमें और PRV वाहन तैनात

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रहा है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment