Search

सिकंदराबाद: सप्लाई सुधार कार्य के चलते 11 केवी एसडीएम कोर्ट व देवी मंदिर फीडर रहेंगे बंद, विद्युत विभाग ने दी जानकारी

741 Views

सिकंदराबाद में विद्युत विभाग द्वारा सप्लाई सुधार कार्य के चलते 11 केवी एसडीएम कोर्ट और देवी मंदिर फीडर कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से आवश्यक कार्य निपटाने की सलाह दी है।


सिकंदराबाद: विद्युत विभाग ने सूचना जारी करते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तहसील सिकंदराबाद पर देवी मंदिर फीडर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य किया जा रहा है। इस कारण कल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक देवी मंदिर एवं 11 केवी एसडीएम कोर्ट फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया कि उपभोक्ताओं की सुविधा एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद रहने की अवधि में उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। उन्होंने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की।


👉

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Spread the love

Leave a Comment