Search

गोकशी में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली, घायल

320 Views

बुलंदशहर। गुलावठी थाना पुलिस से मुठभेड़ में गोकशी में वांछित बदमाश बिलाल गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से अवैध असलाह, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। बदमाश परv wereगुलावठी थाने में कई मामले दर्ज हैं।

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात थाना गुलावठी पुलिस टीम सूचना पर नत्थूगढ़ी पुल के पास सिकन्द्राबाद-गुलावठी मार्ग पर संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग में लगी थी। उसी समय हापुड़ हाईवे बाईपास की तरफ से बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। रुकने का इशारा किया तो वह बाइक को पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश अपनी बाइक को नत्थूगढ़ी मार्ग से कच्चे रास्ते की तरफ मोड़कर जाने जगा । कुछ दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर उसने अपने आपको पुलिस से घिरता देख फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान बिलाल पुत्र नूर इलाही निवासी मौ. पीर खां गुलावठी के रूप में हुई है। उसको सीएचसी गुलावठी में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि बदमाश शातिर किस्म का गोकश है जो थाना गुलावठी पर पंजीकृत एक मामले में वांछित चल रहा था। उसके पास से 1 तमंचा,1 कारतूस,1 खोखा व बाइक बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ गुलावठी थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment