Search

सिकंदराबाद: आरव शुक्ला बने स्कूल टॉपर, 94.4% अंक हासिल कर किया नाम रोशन

Share Now :

WhatsApp
57 Views

सिकंदराबाद: नगर के सरस्वती नगर स्थित विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।


कक्षा 5-बी के छात्र आरव शुक्ला ने 2000 में से 1888 अंक प्राप्त कर 94.4% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, नर्सरी से कक्षा 2 वर्ग में यशिका ने 1400 में से 1391 अंक (99.35%) प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रघुराज सिंह (मंत्री, श्रम एवं सेवा योजना विभाग, भारत सरकार) एवं वरिष्ठ अतिथि अनुज कौशिक ने विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहनलाल, प्रबंधक हरसरन शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. एस.एन. शर्मा, उपप्रबंधक हिमांशु गर्ग, देवेंद्र कुमार शर्मा, अनिल मोगा एवं सतीश चंद्र गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश शर्मा ने किया। प्रधानाचार्या एकता माहेश्वरी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। प्रबंधक हरसरन शर्मा ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए आगामी सत्र की जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News