भारत विकास परिषद् सिकंदराबाद संस्कार शाखा द्वारा दनकौर तिराहा स्थित चैम्बर धर्मशाला पर नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के चिकित्सकों ने 232 मरीजों की जांच की व 31 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया।
सिकंदराबाद: भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चैम्बर की धर्मशाला पर नि:शुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के अनुभवी चिकित्सक डॉ. अमित, डॉ. दीपांशु और डॉ. प्रदीप ने कुल 232 मरीजों की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान कीं। शिविर में 31 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। सभी मरीजों का मधुमेह और रक्तचाप की भी जांच की गई। चयनित मरीजों को कल ऑपरेशन हेतु वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद ले जाया जाएगा। सभी ऑपरेशन नि:शुल्क होंगे और आवश्यक दवाइयाँ व चश्में भी दिए जाएंगे।

शिविर में शाखा अध्यक्ष अनिल मोघा, सतीश गर्ग, राजकुमार गुप्ता, जुगल किशोर बंसल, संस्कृति सप्ताह प्रभारी रजनी बंसल, संस्कृति सप्ताह संयोजक ईश्वर चंद्र, शिव प्रकाश काका, शिविर संयोजक राकेश तितोरिया, सचिव विभोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष एस. एन. शर्मा और आर. पी. अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
