Search

सिकंदराबाद: दयावती विद्या मंदिर में सुंदरकांड पाठ:हनुमान जयंती पर 2026-27 सत्र का हुआ शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

Share Now :

WhatsApp
74 Views

सिकंदराबाद:  दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को सत्र 2026-27 का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। यह आयोजन हनुमान जयंती के अवसर पर हुआ।


कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता यजमान के रूप में मौजूद रहे। आचार्य विनय कुमार शर्मा ने विधि-विधान संपन्न कराया। सुंदरकांड पाठ का संचालन आचार्य विपिन कुमार के निर्देशन में हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी आचार्य और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विद्यालय प्रबंध समिति ने हनुमान जन्मोत्सव पर विद्यालय परिवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने अपने संदेश में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से विद्यालय की प्रगति में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके। प्रधानाचार्य ने छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की कामना भी की।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News