Search

सिकंदराबाद: कल 6 घंटे बिजली कटौती, देवी मंदिर फीडर विभाजन को लेकर अनेक क्षेत्र प्रभावित

403 Views

सिकंदराबाद में 27 नवंबर को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक देवी मंदिर फीडर के विभाजन कार्य के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ रवि कुमार ने नागरिकों से दैनिक कार्य पहले ही निपटाने की अपील की है।


सिकंदराबाद: विद्युत विभाग ने नगरवासियों को गुरुवार को होने वाली बिजली कटौती के बारे में अवगत कराया है। सिकंदराबाद विद्युत विभाग के एसडीओ रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र तहसील से पोषित देवी मंदिर फीडर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के चलते कल दिनांक 27 नवंबर को सुबह 09:00 बजे से शाम 03:00 बजे तक नगर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कटौती से एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैद्यवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे क्षेत्र, जेवर बस स्टैंड, गद्दीवाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका क्षेत्र, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सरायझाझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड और हनुमान चौक सहित दर्जनों स्थान प्रभावित रहेंगे।

एसडीओ रवि कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बंद होने से पहले अपने दैनिक कार्य पूरा कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि फीडर विभाजन का यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment