Search

सिकंदराबाद सर्किल में लूट-डकैती पर पुलिस का शिकंजा, ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार

788 Views
सिकंदराबाद सर्किल पुलिस ने लूट, डकैती और छिनैती के मामलों में बड़ी सफलता पाते हुए 97 में से 87 लुटेरे, 49 में से 43 डकैत और 10 में से 8 छिनैती के आरोपी गिरफ्तार किए। बाकी की तलाश जारी।

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद सर्किल क्षेत्र में पुलिस ने लूट, डकैती और छिनैती के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अधिकांश आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आंकड़ों के अनुसार, सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में लूट के सभी 55 आरोपी पुलिस ने दबोच लिए हैं। डकैती और छिनैती में भी यहां सौ प्रतिशत सफलता मिली है।

गुलावठी थाना क्षेत्र में लूट के 29 में से 22 आरोपी पकड़े गए, शेष 7 की तलाश जारी है। डकैती में 11 में से 6 आरोपी, जबकि छिनैती में 7 में से 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

ककोड़ थाना क्षेत्र में लूट के 11 में से 5 आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि 6 फरार हैं। डकैती के 9 में से 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और छिनैती के सभी 3 आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

चोला थाना क्षेत्र में लूट के 2 में से सभी आरोपी और डकैती का एकमात्र आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। यहां छिनैती का कोई मामला दर्ज नहीं है।

कुल मिलाकर, पूरे सर्किल में लूट के 97 में से 87, डकैती के 49 में से 43 और छिनैती के 10 में से 8 आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए हैं। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment