Search

सिकंदराबाद: वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल, साथी अंधेरे में फरार

390 Views

सिकंदराबाद में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़। 38 मुकदमों में वांछित जितेंद्र उर्फ जीतू गोली लगने से घायल, साथी फरार। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, 1.60 लाख रुपये और चोरी की बाइक बरामद की।


सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने मंगलवार देर रात दनकौर तिराहे के पास वाहन चैकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। संदिग्ध गतिविधि देखते हुए पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बिजलीघर के पास उन्हें घेर लिया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू, निवासी मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र पर दिल्ली, हरियाणा और यूपी के विभिन्न जिलों में लूट, चोरी, अवैध हथियार सहित 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, 1,60,000 रुपये नकद, तथा चोरी की बाइक बरामद की है।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध हरकत के चलते पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल होकर पकड़ा गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment