Search

सिकंदराबाद: एसडीएम ने मोहल्लों में किया भ्रमण, मतदाता फॉर्म समय पर जमा करने की अपील

434 Views

सिकंदराबाद एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बीएलओ टीम के साथ रिसालदारान, गोरखी सहित कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। नागरिकों से चुनाव फॉर्म सही तरीके से भरकर समय पर जमा करने की अपील की।


सिकंदराबाद: एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोहल्ला रिसालदारान, गोरखी व आसपास के क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान से संबंधित औपचारिकताओं की जानकारी दी। उनके साथ बीएलओ टीम भी मौजूद रही।

अभियान के दौरान एसडीएम ने नागरिकों को चुनाव संबंधी फॉर्म सही तरीके से भरने तथा निर्धारित समय में जमा करने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज होना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए आवश्यक है कि जनता समय पर अपने फॉर्म बीएलओ को सौंपे।

बीएलओ टीम द्वारा लोगों को आवश्यक दस्तावेज, फॉर्म भरने के नियम, सुधार एवं अपडेट की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
स्थानीय निवासियों ने भी अभियान में पूर्ण सहयोग करने और निर्धारित समय सीमा में फॉर्म जमा करने का भरोसा दिलाया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment