Search

सिकंदराबाद: रामलीला में हुआ सेतू बांध रामेश्वरम और अंगद रावण संवाद का मंचन

800 Views

सिकंदराबाद रामलीला में शुक्रवार की रात सेतू बांध रामेश्वरम और अंगद-रावण संवाद की भव्य लीला का मंचन हुआ। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस दिव्य प्रस्तुति का आनंद लिया।


सिकंदराबाद: नगर में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात श्री श्यामा श्याम ब्रज लोक लीला संस्था वृंदावन धाम द्वारा सेतू बांध रामेश्वरम और अंगद रावण संवाद की दिव्य लीला का मंचन किया गया।

लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक बिमला सोलंकी, देवेंद्र सोलंकी, धीरेंद्र प्रधान, अरविंद दीक्षित, सौरभ शर्मा, ओम नारायण शर्मा, मोहित अग्रवाल, राजीव राघव, मयंक शर्मा और राधेश्याम गोयल ने भगवान श्रीराम की आरती और तिलक के साथ किया।

रामदल की ओर से सुग्रीव, हनुमान, नल, नील, अंगद, राम और लक्ष्मण लंका की ओर बढ़ते हैं। माया वान रावण को सूचित करता है कि रामदल युद्ध की तैयारी कर रहा है। रावण दरबार में विचार-विमर्श करता है, लेकिन कोई ठोस उत्तर नहीं मिलता। विभीषण ने रावण को सलाह दी कि वह माता सीता को श्रीराम को लौटा दें, तभी विनाश टल सकता है। लेकिन रावण ने क्रोधित होकर विभीषण को लात मारकर दरबार से निकाल दिया। विभीषण श्रीराम की शरण में पहुंचे और भगवान ने उन्हें लंका का भविष्य का राजा घोषित किया।

इसके बाद भगवान राम ने समुद्र से मार्ग देने की प्रार्थना की। तीन दिन तक समुद्र मौन रहा तो श्रीराम ने अग्निबाण उठाया। तभी समुद्रदेव प्रकट हुए और नल-नील को समुद्र पर सेतु बनाने का मार्ग बताया। राम नाम लिखे पत्थरों से सेतु का निर्माण हुआ और रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना की गई। श्रीराम ने कहा कि जो भी इस शिवलिंग पर जल अर्पित करेगा, उसे मोक्ष की प्राप्ति होगी।

लीला के अगले प्रसंग में अंगद को रावण के दरबार में दूत बनाकर भेजा गया। अंगद ने रावण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रावण नहीं माना। तब अंगद ने अपना पैर दरबार में जमा दिया और कहा कि यदि कोई इसे उठा देगा तो मैं वापस चला जाऊंगा। रावण के हजारों योद्धा अंगद का पैर नहीं हिला सके। अंततः रावण स्वयं आया, तभी अंगद ने पैर स्वयं हटा लिया और कहा—“तुम मेरे चरणों में नहीं, भगवान श्रीराम के चरणों में जाओ, वही तुम्हारा कल्याण करेंगे।” इसके बाद अंगद रामा दल में लौट गए।

लीला मंच का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विमला सोलंकी, देवेंद्र सोलंकी, धीरेंद्र प्रधान और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को मंच पर सम्मानित किया गया।

रामलीला में महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह, रामलीला कमेटी से पंडित सचिन शर्मा, नितिन गर्ग एडवोकेट, राहुल गुप्ता, जगदीश बजाज, लोकेश कौशल, अर्जुन वर्मा, संजीव गोयल, आयुषी, मिंटू उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।

श्रद्धालुओं ने इस भव्य लीला का भरपूर आनंद लिया और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मैदान गूंज उठा।


Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment