Search

सिकंदराबाद: बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी: 21 सितंबर को होगा ब्रेकर स्थापना कार्य

725 Views

सिकंदराबाद: अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड–सिकंदराबाद ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र आई0पी0एल0 एवं गोपालपुर बिजलीघर पर ब्रेकर स्थापित करने का कार्य दिनांक 21 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह कार्य अनुरक्षण माह के अंतर्गत प्रस्तावित है।

बिजली विभाग के अनुसार इस कार्य के चलते सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस अवधि में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए अपना सहयोग प्रदान करें ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment