Search

सिकंदराबाद: कौन हैं नवीन शर्मा? यूट्यूबर-शिक्षक ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

178 Views

सिकंदराबाद: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सिकंदराबाद की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। युवाओं के बीच लोकप्रिय और ‘रोजगार विद अंकित’ (RWA) चैनल से जुड़े मशहूर शिक्षक व यूट्यूबर नवीन शर्मा ने औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर नवीन शर्मा ने राजनीति में प्रवेश को “एक किसान पुत्र का स्वाभिमान” और “जनहित की लड़ाई को मजबूती देने का संकल्प” बताया।

युवाओं में खास पहचान

नवीन शर्मा अपनी विशिष्ट शिक्षण शैली के कारण यूट्यूब पर काफी चर्चित रहे हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले लोकप्रिय चैनल ‘रोजगार विद अंकित’ (RWA) से जुड़े रहे हैं, जिसके लगभग 18 मिलियन सब्सक्राइबर बताए जाते हैं। प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है। सूत्रों के अनुसार, उनके सिकंदराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

सपा का बढ़ता कुनबा

प्रदेश में चुनावी साल शुरू होते ही सपा लगातार अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। हाल ही में पार्टी नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भी अपने साथ जोड़ा था। अब शिक्षाविद और सोशल मीडिया से जुड़े चेहरे को शामिल कर पार्टी ने युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति अपनाई है।

राजनीति में शिक्षाविदों की एंट्री

राजनीति में शिक्षाविदों का रुझान नया नहीं है, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय शिक्षक भी चुनावी मैदान में उतरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में नवीन शर्मा की सियासी पारी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


क्या समाजवादी पार्टी को इससे युवाओं का समर्थन मिलेगा?
  • Add your answer
Spread the love

Published On

Leave a Comment