Search

सिकंदराबाद में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, अपराध नियंत्रण पर उठाए सवाल

328 Views

कांग्रेस नेताओं ने सिकंदराबाद में पत्रकार वार्ता कर प्रदेशभर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरा। कहा- पुलिस आंकड़े सुधारने में लगी है, पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा।


सिकंदराबाद: प्रदेशभर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ठाकुर राकेश भाटी ने कांग्रेस नेताओं व कोऑर्डिनेटरों के साथ सिकंदराबाद स्थित हाजी फाजिल के आवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी फाजिल ने की जबकि संचालन आरटीआई के जिला अध्यक्ष रहमत राणा ने किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी, उपाध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव और पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान ने कहा कि बीते दो माह (जुलाई व अगस्त) में अपराध के साथ-साथ जघन्य अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश व केंद्र सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल है।

नेताओं ने कहा कि स्थानीय पुलिस अपराध नियंत्रण के नाम पर केवल आंकड़े सुधारने का खेल खेल रही है। महिलाओं से जुड़े मामलों में पुलिस आरोपियों और पीड़ितों दोनों पर दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश करती है। गंभीर अपराधों की धाराओं को घटाकर साधारण धाराओं में चालान करना, मुकदमे लिखने की बजाय पीड़ित को टरकाना और समझौते के लिए मजबूर करना आम बात हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यही स्थिति सिर्फ बुलंदशहर जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है। पुलिस व प्रशासन न्याय देने के बजाय सरकार के आंकड़ों को बेहतर दिखाने के लिए पीड़ितों की आवाज दबा रहे हैं।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रदेश ही नहीं बल्कि देशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ठाकुर राकेश भाटी, उपाध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनवर चौहान, हाजी फाजिल व आरटीआई के जिलाध्यक्ष रहमत राणा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment