Search

सिकंदराबाद: जे.एस. कॉलेज में एनएसएस एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर दिया गया जोर

66 Views

सिकंदराबाद: शुक्रवार दोपहर जे.एस. कॉलेज की एनएसएस प्रथम एवं द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं जागरूक रहें और समाज को भी यातायात नियमों के प्रति सचेत करें। साथ ही एनएसएस के उद्देश्यों और सामाजिक भूमिका की जानकारी भी दी।

शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने रामबाड़ा मोहल्ला और मोहल्ला झारखंडी में बस्ती सर्वेक्षण किया तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने यातायात नियमों के पालन और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार और पुनीत यादव ने किया। इस मौके पर प्रोफेसर विनोद यादव, प्रोफेसर लोकेश कुमार, डॉ.अंकित वर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment