सिकंदराबाद: नगर के जे.एस. डिग्री कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक प्रतियोगिता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को रंगोली, पोस्टर एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में दिशा सैनी ने प्रथम, मनीषा राना ने द्वितीय तथा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कुमकुम सैनी प्रथम, दिशा सैनी द्वितीय तथा तनु खटाना तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में कुमकुम सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीषा राना द्वितीय और राखी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय में ‘नो स्मोकिंग डे’ के उपलक्ष्य में प्राचार्य वैभव जैन ने विद्यार्थियों को धूम्रपान निषेध की शपथ दिलाई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में डॉ.आभा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. प्रीति सक्सेना, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. मयंक सक्सेना सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
