Search

सिकंदराबाद: इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन सिकंदराबाद चैप्टर की नई कार्यकारिणी गठित

714 Views

इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) सिकंदराबाद चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन 27 सितम्बर 2025 को किया गया। नितिन जैन रहे पर्यवेक्षक, विकास शर्मा बने चैप्टर चेयरमैन, पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची सर्वसम्मति से पारित।


सिकंदराबाद: इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) चैप्टर सिकंदराबाद की नई कार्यकारिणी का गठन 27 सितम्बर 2025 को किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं मेरठ मंडल सचिव नितिन जैन (पैडेलाइट पेंट एंड कैमिकल) मौजूद रहे।

केंद्रीय कमेटी द्वारा मनोनीत चैप्टर चेयरमैन विकास शर्मा (सेलकॉम टेलिसर्विसेज प्रा. लि.) ने वर्ष 2025-26 के लिए पदाधिकारियों की सूची सदस्यों के सामने रखी, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारी

  • आर. बी. वर्मा (प्रीमियर पौलिफिल्म लि.) – चैप्टर उपाध्यक्ष
  • रजत राही (कोठारी फर्मेंटेशन एंड बायोकैम लि.) – चैप्टर सचिव
  • संजय गौड़ (अन्नु इलेक्ट्रिकल्स) – संयुक्त सचिव
  • पी. के. शर्मा (द्विन टैक इंडिया प्रा. लि.) – कोषाध्यक्ष

कार्यकारिणी सदस्य

अशोक राय (हाई-टेक पाइप्स लि.), स्वेतानक सिन्हा (ए.पी.एल. अपोलो), अनुराग सिंह (गुडलक इंडिया लि.), सौरभ सिंहल (वन्सुली इंडस्ट्रीज एलएलपी), अमित सोलंकी (विनायक राठी स्टील्स रोलिंग मिल्स प्रा. लि.), कल्याण सिंह (आर.एस. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि.), राजीव अग्रवाल (जियोसिस इंडिया), चंदन गागुली (ब्रिटिश पेंट), धर्मवीर सिंह (आर.एम.जी. पौलिविनायल इंडिया लि.), शैलेन्द्र अग्रवाल (ब्रोसिन टेक्सटाइल लि.)।

बैठक में हुई चर्चा

चुनाव के बाद हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नितिन जैन ने राज्य सरकार की ओर से उद्योगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी दी और एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की।

चैप्टर चेयरमैन विकास शर्मा ने बीते वर्ष में किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।
चैप्टर सचिव रजत राही ने संगठन को मजबूत बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक का समापन चैप्टर उपाध्यक्ष आर. बी. वर्मा ने किया और सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment