Search

बुलंदशहर: होली-ईद से पहले भूड़ चौराहे पर सघन चेकिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला अभियान

Share Now :

WhatsApp
117 Views

बुलंदशहर: आगामी होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने भूड़ चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी और सीट बेल्ट, हेलमेट व अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से चौराहे पर हड़कंप की स्थिति रही और वाहन चालकों में नियमों के प्रति सतर्कता देखी गई।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment