सिकंदराबाद: जीटी रोड स्थित दीक्षित पैलेस में रविवार रात ब्राह्मण सभा द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों और सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर वर्ष 2026 के लिए ब्राह्मण सभा सिकंदराबाद की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद के चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा, नगर अध्यक्ष पवन दीक्षित एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद शर्मा शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त शिवकुमार शर्मा (लाले), अनिरुद्ध शास्त्री, सोमदत्त शर्मा, अशोक शर्मा, पवन शर्मा, डीके शर्मा, रविंद्र शर्मा सहित ब्राह्मण सभा की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकजुटता व विकास को लेकर विचार-विमर्श किया।
नई कार्यकारिणी 2026
समारोह में वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई—
- अध्यक्ष: डॉ. पवन दीक्षित
- महामंत्री: श्याम शर्मा
- कोषाध्यक्ष: संदीप मोहन शर्मा
संस्थापक संरक्षक: शिवकुमार शर्मा
संरक्षक मंडल: वाचस्पति शर्मा, तारा चंद शर्मा, प्रदीप दीक्षित, अनिरुद्ध शास्त्री, शिवकुमार शर्मा (सजल), अशोक शर्मा, महेश शर्मा
उपाध्यक्ष: संतोष शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक गौड़, रनजीत शर्मा, अखिलेश शर्मा, राजेन्द्र गौड़
मंत्री: महेश शर्मा, ओमवीर शर्मा, अजय शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा
मीडिया प्रभारी: मुकेश शर्मा
प्रचार मंत्री: ओमनारायण शर्मा
विशेष आमंत्रित सदस्यों में अशोक कौशिक, नरेश शर्मा, सचिन शर्मा, अंशु शर्मा, सुशील शर्मा, डी.के. शर्मा, पवन शर्मा (नोएडा), मुकेश शर्मा (नोएडा), विनोद गौड़, अशोक अनुरागी, अरविन्द शर्मा, मदन मोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा और विनीत शर्मा के नाम शामिल रहे।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों और पदाधिकारियों ने समाज की एकता एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा होली पर्व को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।
