Search

सिकंदराबाद: भाजपा के मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि घोषित, त्रिवेश गुप्ता को पुनः मिली जिम्मेदारी,निधि गर्ग को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी

311 Views

सिकंदराबाद: भारतीय जनता पार्टी ने सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने सिकंदराबाद मंडल के लिए त्रिवेश गुप्ता को पुनः मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि निधि गर्ग को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।

मंगलवार रात जैसे ही नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई, क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस मौके पर पंडित सचिन शर्मा, नवीन शर्मा, राहुल वाल्मीकि, अजय शर्मा, नवीन गुप्ता, विशाल चौधरी, गगन शर्मा, कोमल सिंह और कैलाश ठाकुर सहित कई कार्यकर्ताओं ने त्रिवेश गुप्ता को मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जाएगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News