Search

सिकंदराबाद: भजनों से गूंजा बालाजी मंदिर, श्रद्धालुओं ने किया बाबा का गुणगान छप्पन भोग प्रसादी वितरण में उमड़ी भक्तों की भीड़

Share Now :

WhatsApp
10 Views

सिकंदराबाद: श्री हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात्रि पुराना जीटी रोड स्थित मंदिर सिद्ध श्री बालाजी महाराज में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। यहां श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाया और पूरे परिसर को भक्ति रस में डुबो दिया।

इस अवसर पर मंदिर में विशेष रूप से छप्पन भोग प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी दिव्य हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा का आलौकिक श्रृंगार रहा, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन की धुनों पर भक्त झूमते नजर आए और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में सभी ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा का गुणगान किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News