Search

सिकंदराबाद: छात्र की मौत पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

96 Views

सिकंदराबाद: 18 फरवरी को बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्र प्रवेश की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिकंदराबाद नगर इकाई ने शुक्रवार को एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकित सिंह को सौंपा गया। परिषद कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

परिषद ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान जिला संयोजक कर्मवीर भाटी, नगर सहमंत्री हिमांशु, सुजल सैनी, लक्ष्य चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

1 thought on “<span class="first">सिकंदराबाद:</span> <span class="second">छात्र की मौत पर कार्रवाई की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन</span>”

Leave a Comment