Search

जहांगीराबाद के पास ट्रक और डीसीएम की टक्कर: 3 की मौत, 31 घायल

760 Views

बुलंदशहर: अनूपशहर रोड पर जहांगीराबाद के समीप शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल बुलंदशहर भिजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 27 घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष 4 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उपचार व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने घायलों से बात कर हादसे की जानकारी ली।

सीएमएस को निर्देश दिए गए कि घायलों के उपचार में कोई कोताही न बरती जाए और हर संभव चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए। इस मौके पर एसपी देहात तेजवीर सिंह, एसडीएम सदर नवीन कुमार सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment