Search

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Share Now :

WhatsApp
851 Views

सिकंदराबाद। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया और भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला और उसे पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान मंदिरों में हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है उनका जन्म वैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को हुआ था ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था। इसलिए जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीय होती है उसे दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव विशेष रूप से मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को राधा कृष्ण मंदिर पर ब्राह्मण सभा सिकंदराबाद द्वारा हवन का आयोजन किया गया इसके उपरांत परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की आरती कर भगवान परशुराम के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया इसके उपरांतभंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अंशु शर्मा, पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित,अनिरुद्ध शास्त्री, वाचस्पति शर्मा,सचिन शर्मा,डॉ.नरेश शर्मा,पंडित राकेश शर्मा,श्याम शर्मा,अखिलेश शर्मा,मुकेश शर्मा,त्रिवेश राम गुप्ता संतोष शर्मा,अजय शर्मा बिट्टू शर्मा,डब्बू नारायण शर्मा, शर्मा,विनय शर्मा,सोनू शर्मा,मोहित शर्मा,नवीन शर्मा, नारायण शर्मा,आशीष रविंद्र शर्मा,धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment