Search

तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी फरियादियों की फरियाद

242 Views
मोके पर आई 19 शिकायतों में से 2 का हुआ निस्तारण

सिकंदराबाद। क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट स्थित तहसील सभागार में महीने के तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम संतोष जगराम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम संतोष जगराम, तहसीलदार धर्मवीर भारती, बीडीओ निशांत पांडे ने फरियादियों की शिकायतें सुनी।

एसडीएम संतोष जगराम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 19 शिकायतें मोके पर आयी। जिसमें 10 राजस्व, 8 पुलिस तथा 1 सिचाई विभाग से संबंधित शिकायतें आयी। संपूर्ण समाधान दिवस में आई 19 शिकायतों में से 2 राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

वहीं एसडीएम संतोष जगराम ने बाकी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम संतोष जगराम, तहसीलदार धर्मवीर भारती, बीडीओ निशांत पांडे के अलावा सभी विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment