Search

सिकंदराबाद: रामलीला में सेतु बंध रामेश्वरम और अंगद-रावण संवाद का मंचन

211 Views

बाली पुत्र अंगद ने लंका के दरबार में पैर जमाकर दिखाया बाहुबल

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला रामवाड़ा स्थित रामलीला मैदान में बुधवार की रात श्री आदर्श राधिका कृष्ण कला मंडल एवं रामलीला मंडल वृंदावन धाम के कलाकारों ने सेतु बंध रामेश्वरम और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया। लीला का शुभारंभ कमेटी के प्रधान पंडित सचिन शर्मा और कोषाध्यक्ष सुशील सर्राफ ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती कर किया।

मंचन में भगवान श्रीराम की सेना द्वारा राम नाम लिखे पत्थरों से समुद्र पर सेतु निर्माण और रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद विभीषण के रावण का साथ छोड़कर श्रीराम की शरण में जाने तथा अंगद के लंका दरबार में पहुंचकर रावण को समझाने की लीला प्रस्तुत की गई।

रावण के दरबार में अंगद ने अपना पैर जमा दिया, लेकिन रावण के वीर योद्धा भी उसे हिला नहीं सके। अंत में अंगद ने रावण को भगवान श्रीराम की शरण में जाने की सलाह दी। इस दृश्य पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

लीला का संचालन अरविंद दीक्षित ने किया। आयोजन में राहुल गुप्ता, अर्जुन वर्मा, नरेंद्र सैनी, केशव दीक्षित, संजीव शर्मा, प्रेम राणा, अंशु शर्मा, विशाल चौधरी, अजय शर्मा सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment