Search

सिकंदराबाद: नए श्रम कानूनों और उद्योगों की योजनाओं पर हुआ मंथन

104 Views

सिकंदराबाद: दिवाली के अवसर पर रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) सिकंदराबाद चैप्टर की ओर से जोनल मीटिंग आयोजित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेरठ मंडल के सातों चैप्टर के पदाधिकारियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इसमें नए श्रम कानूनों, औद्योगिक अनुपालन और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

बैठक में नए श्रम कानूनों पर विशेषज्ञ पैनल ने प्रावधानों की जानकारी दी। प्रश्नोत्तर सत्र में उद्यमियों की शंकाओं का समाधान किया गया। वहीं, SIDBI के प्रतिनिधियों ने मशीनरी लोन, सरकारी सब्सिडी और MSME के लिए उपलब्ध वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी।

वाधवानी फाउंडेशन ने छोटे उद्योगों के विकास, कौशल उन्नयन और नई तकनीक अपनाने के लिए निशुल्क मार्गदर्शन की जानकारी साझा की। वहीं, वोल्ट एनर्जी सोलर सिस्टम ने उद्योगों में सौर ऊर्जा के उपयोग और ऊर्जा खर्च कम करने के समाधान बताए।

बैठक में उद्योगों के विकास, आपसी सहयोग और बिजनेस बढ़ाने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उद्यमियों को नई योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ आपसी संवाद और सहयोग का अवसर मिलता है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल, राष्ट्रीय सचिव अमित नागलिया, मंडलीय अध्यक्ष राकेश बंसल, मंडलीय सचिव नितिन जैन, चैप्टर चेयरमैन पीके शर्मा, चैप्टर सचिव रजत राही और चैप्टर कोषाध्यक्ष सौरभ संगल सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News