Search

सिकंदराबाद: राशन डीलरों के मानदेय में 35% बढ़ोतरी, 19 घरेलू वस्तुएं बेचने की मिली अनुमति

246 Views

सिकंदराबाद: राशन डीलरों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राशन डीलरों के मानदेय में 35 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसमें 25 प्रतिशत बढ़ोतरी राज्य सरकार और 10 प्रतिशत केंद्र सरकार की ओर से की गई है। इसके साथ ही राशन डीलरों को अब अपनी दुकानों से घरेलू उपयोग की 19 प्रकार की वस्तुएं बेचने की अनुमति भी दी गई है।

सरकार की घोषणाओं की जानकारी राशन डीलरों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। सिकंदराबाद ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मी राज सिंह रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशा भाटी, पुष्पेंद्र भाटी, ककोड़ नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, उपजिलाधिकारी दिनेश चंद्र, सोनू शर्मा, सचिन प्रधान, संजय भराना, चंद्रबोस, तनवीर चौहान, टोनी भाटी, सप्लाई इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, एडीओ राजकुमार, सेक्रेटरी मनोज शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, शेर मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान राशन डीलरों को मानदेय में बढ़ोतरी और नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। सरकार के इस फैसले से राशन डीलरों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बढ़ने की उम्मीद जताई गई।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment