Search

सिकंदराबाद: महावीर जयंती पर कांग्रेस कमेटी ने शोभायात्रा का किया स्वागत, दिया एकता का संदेश

230 Views

सिकंदराबाद: महावीर जयंती के उपलक्ष्य में नगर कांग्रेस कमेटी सिकंदराबाद द्वारा भगवान महावीर की शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल के निवास पर किया गया।

नगर अध्यक्ष मोहम्मद फाजिल ने कहा कि देश में अमन और शांति का संदेश फैलाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं तथा लोगों को एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं नितिन भटनागर ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी एकता और अखंडता में निहित है। विभिन्न समाजों के लोग मिलकर इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, जिससे सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

कार्यक्रम में नितिन भटनागर, शकील अहमद, सय्यद आबिद अली, इस्लाम मलिक, मजहर भाई और प्रवीण भटनागर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment