Search

सिकंदराबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध असलहा व कारतूस बरामद

Share Now :

WhatsApp
313 Views

सिकंदराबाद: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को रविवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रोहित पुत्र दीपचंद निवासी मोहल्ला रामबाड़ा, सिकंदराबाद तथा शिवम पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला रामबाड़ा, सिकंदराबाद के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्त लंबे समय से गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।

पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment