Search

सिकंदराबाद: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले—”यह भाजपा प्रेरित अभियान”

495 Views

सिकंदराबाद में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने बीएलए बैठक में SIR प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे भाजपा प्रेरित बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और मतदाताओं को गुमराह करने की बात कही।


सिकंदराबाद: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने मंगलवार शाम सिकंदराबाद में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे “पूरी तरह भाजपा प्रेरित” बताया।

नरवाल ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर मतदाताओं को गुमराह किया जा रहा है और इसका उद्देश्य राजनीतिक लाभ उठाना है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता खोता जा रहा है और “भाजपा की कठपुतली” बन चुका है।

बैठक के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से प्रतिक्रिया भी ली, जिसमें कई निवासियों ने SIR प्रक्रिया में कथित अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर असंतोष व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करेगी।

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जिया-उर-रहमान, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, नितिन भटनागर, एनएसयूआई नेशनल कोऑर्डिनेटर अफसान राना, हाजी फ़ाज़िल, मज़हर अली, पाशा, फ़सिल अंसारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment