Search

सिकंदराबाद: खेत में मिला लापता व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

405 Views

सिकंदराबाद के निजामपुर निवासी हरेंद्र उर्फ बंटी शनिवार से लापता थे। रविवार शाम खेतों में उनका शव मिला। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच जारी है।


सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के दनकौर रोड स्थित गांव निजामपुर निवासी हरेंद्र उर्फ बंटी (40), जो शनिवार से लापता थे, रविवार देर शाम मल्हपुर–जौली रोड स्थित खेतों में मृत अवस्था में मिले।

परिजन शनिवार रात से ही उनकी खोज कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। तुरंत हरेंद्र को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सिकंदराबाद भी ले गए, जहां डॉक्टरों की टीम ने दोबारा जांच कर मृत्यु की पुष्टि की।

शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी, लेकिन बाद में 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, हरेंद्र अविवाहित थे और तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment