Search

बुलंदशहर: एसडीएम दीपक कुमार पाल ने गुलावठी में गणना पत्र भरने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

248 Views

एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने गुलावठी क्षेत्र के बूथों पर पहुंचकर गणना पत्र भरने के लिए लोगों को जागरूक किया और बीएलओ को जल्द फॉर्म जमा करने की अपील की। गड़ना पत्र भरने की प्रक्रिया भी समझाई।


सिकंदराबाद: सिकंदराबाद विधानसभा के गुलावठी क्षेत्र में शनिवार को एसडीएम सिकंदराबाद दीपक कुमार पाल ने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं को गणना पत्र (Form) भरने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आवश्यक जानकारियाँ जल्द से जल्द अपने बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

एसडीएम ने उपस्थित लोगों को गणना पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई, जिसमें कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक होते हैं, किन कॉलमों में क्या विवरण भरना है तथा फॉर्म जमा करने के बाद आगे की प्रक्रिया कैसे होती है—इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रीढ़ है और हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में होना जरूरी है। इस अवसर पर बीएलओ भी मौजूद रहे और लोगों को मौके पर फॉर्म भरने में सहयोग किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment