Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस में 9 शिकायतें दर्ज, 2 का मौके पर निस्तारण

232 Views

सिकंदराबाद में थाना समाधान दिवस पर कुल 9 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी 7 शिकायतों के लिए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।


सिकंदराबाद: कोतवाली परिसर में चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर सरजेश कुमार ने की। कार्यक्रम में थाना परिसर में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 9 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 7 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं त्वरित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। विशेष रूप से सभी शिकायतें जमीनी विवाद से संबंधित रहीं, जिनका निस्तारण राजस्व विभाग के माध्यम से किया जाना है।

इस दौरान राजस्व विभाग की टीम, क्षेत्र के सभी चौकी इंचार्ज, अन्य विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment