Search

सिकंदराबाद: लापरवाह बीएलओ पर एफआईआर, एसडीएम दीपक कुमार पाल ने की कार्रवाई

699 Views

सिकंदराबाद में चुनावी कार्य में लापरवाही बरतने वाले कई बीएलओ पर लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1950 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


सिकंदराबाद: विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों  की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। चुनाव संबंधित SIR (Special Revision) कार्य में उदासीनता, समय पर ड्यूटी ज्वॉइन न करने और जिम्मेदारी से बचने जैसे मामलों की पुष्टि होने पर कई बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व को हल्के में लिया, जिसके चलते मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। कुछ बीएलओ के द्वारा ड्यूटी न लेने और कार्य में लगातार लापरवाही बरतने की शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं।

प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1950 की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह अधिनियम चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की चूक को दंडनीय मानता है, इसलिए इन बीएलओ पर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की गई है।

सिकंदराबाद एसडीएम दीपक कुमार पाल ने स्वयं मामले की जांच करवाई और लापरवाह बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम का कहना है कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और राष्ट्रीय महत्व का होता है, ऐसे में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी चुनावी प्रक्रियाओं में किसी भी कर्मचारी द्वारा लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने पर इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment