Search

सिकंदराबाद: सरदार पटेल जयंती पर निकली एकता पदयात्रा, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हुए शामिल

560 Views

सिकंदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सांसद सुरेंद्र नागर सहित कई नेताओं ने भाग लेकर सरदार पटेल के योगदान को याद किया।


सिकंदराबाद: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर में भव्य एकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जगह-जगह पदयात्रा का फूलों से स्वागत किया गया।

पदयात्रा का शुभारंभ एसडीएम कॉलोनी स्थित न्यू लेंसर्स कॉन्वेन्ट से हुआ, जो नगर हाईवे, कुत्ते की कब्र, जेवर तिराहा, खुर्जा गेट पुलिस चौकी, दनकौर तिराहा और दादरी गेट पुलिस चौकी से होते हुए गुलावठी रोड स्थित वाल्सन स्कूल पर समाप्त हुई।


पटेल जैसा त्यागी नेता कोई नहीं – स्वतंत्र देव सिंह

अपने संबोधन में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि “सरदार पटेल जैसा त्यागी और तपस्वी नेता न कभी हुआ है और न कभी होगा।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज कश्मीर के श्रीनगर चौक पर तिरंगा शान से लहरा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में देश के हर गांव से लोहा और मिट्टी जुटाई गई थी।


500 रियासतों का शांतिपूर्ण विलय पटेल की अद्वितीय उपलब्धि – सुरेंद्र नागर

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों को भारत में शांतिपूर्वक मिलाकर राष्ट्र की नींव मजबूत की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराकर पटेल के योगदान को अमर कर दिया है।
नागर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और एकता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।


कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद डॉ.महेश शर्मा, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक बिमला सोलंकी,देवेंद्र सोलंकी,दीपक दुल्हेरा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अलावा पंडित सचिन शर्मा,नवीन गुप्ता, डॉ. प्रदीप दीक्षित, त्रिवेश राम गुप्ता, शैलेश तेवतिया, मोहित भाटी, ऊषा बंसल, सुरेश चंद शर्मा, नवीन शर्मा,पुष्पेंद्र भाटी,अरविंद दीक्षित, पिंकी बोहरा, सोनू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता पदयात्रा में मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment